Connect with us

बलिया

आंगनबाड़ी केंद्रों पर लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

सीडीपीओ ने दुबहड़ क्षेत्र के केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कार्यकर्ताओं को दिए समय पालन के निर्देश

बांसडीह रोड (बलिया)। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) दुबहड़ सुजीत कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर मिली लापरवाही को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए और भविष्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

सीडीपीओ ने चंद्रपुरा, छाता और रघुनाथपुर सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, केंद्रों की साफ-सफाई, प्री-स्कूल शिक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की जांच की।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपस्थित रहें और शासन की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

सीडीपीओ ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने बच्चों का नियमित वजन मापन, टीकाकरण, पोषण वितरण और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी रजिस्टर और अभिलेखों को समय-समय पर अपडेट रखने को कहा।

सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई या विभागीय योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ तत्काल विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page