Connect with us

गोरखपुर

अवैध तमंचे संग अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

उप निरीक्षक अनुराग कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी अभियुक्त मुदित पाण्डेय को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना गोरखनाथ में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुदित पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राजन पाण्डेय निवासी हुमायुंपुर उत्तरी, लाजपत नगर, थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2026 का आर्म्स एक्ट का मुकदमा, वर्ष 2022 में धारा 147, 323, 504, 506 भादवि, वर्ष 2023 में धारा 147, 307 भादवि, वर्ष 2024 में धारा 308, 3023, 504, 506 भादवि तथा वर्ष 2019 में थाना शाहपुर में धारा 34, 41, 411, 413 भादवि के मामले शामिल हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अनुराग कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवओम शुक्ला तथा कांस्टेबल विरेन्द्र यादव की टीम शामिल रही, जिनकी सक्रियता से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page