Connect with us

गाजीपुर

अराजकतत्वों ने संत रविदास की मूर्ति तोड़ नहर में फेंकी, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पोखरा पर शनिवार रात में कुछ अराजकतत्वों ने संत रविदास की मूर्ति तोड़कर नहर में फेंक दिया। जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये। पुलिस तथा ग्राम प्रधान के कार्रवाई व दूसरी मूर्ति लगाने के आश्वासन पर शान्त हुए।

जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर पोखरा स्थित संत रविदास मंदिर के गेट के पास शनिवार की रात में अराजकतत्वों ने तोड़कर अंदर प्रवेश करके संत रविदास की स्थापित मूर्ति को तोड़कर कुछ दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया। जब रविवार को सुबह लोग टहलने के लिए उधर गये तो उनकी नजर नहर में फेंकी गयी टूटी मूर्ति पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा होकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अराजकतत्वों का पता लगाकर उनके ऊपर कार्रवाई करने पर मांग पर अड़ गये।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अराजकतत्वों पर कार्रवाई का भरोसा दिया तथा ग्राम प्रधान भूपेंद्र यादव ने दूसरी नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग मानने को तैयार हुए।

इस मौके पर लक्ष्मण राम,अजय यादव,राजू यादव, योगेन्द्र प्रताप, आशुतोष गौतम, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहें। प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि गांव वालों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके मूर्ति तोड़ने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page