राज्य-राजधानी
अमित शाह 8-9 अगस्त को महाराष्ट्र
पुडुचेरी और तमिलनाडु दौरे पर
मुंबई में एनयूसीएफडीसी कार्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन, पुडुचेरी पुलिस को देंगे प्रेसिडेंट्स कलर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 8 और 9 अगस्त को महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री सुबह 10:30 बजे मुंबई पहुंचेंगे, जहां वह एनयूसीएफडीसी (NUCFDC) के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद 9 अगस्त को अमित शाह पुडुचेरी जाएंगे। यहां सुबह 7:30 बजे पुडुचेरी पुलिस ग्राउंड, गोरीमेडु में आयोजित कार्यक्रम में वह पुडुचेरी पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगे।
दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संबंधित क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर संबंधित राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
