Connect with us

वाराणसी

अमर शहीद सेवा समिति द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।अमर शहीद सेवा समिति द्वारा आज वाराणसी के सिगरा थाना के सामने आजाद हिंद पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफ़ेसर चूड़ामणि गोपाल रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजाद हिंद फौज के नायक शेर ए हिंद सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानी थे जो हर मोर्चे पर सफल रहे नौजवानों के लिए नेताजी प्रेरणा के स्रोत थे वे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे नेताजी के सामने आ जाने से अंग्रेजों के अंदर खौफ पैदा हो जाता था आजाद हिंद फौज का का निर्माण दुनिया के लिए बेमिसाल कार्य था नेताजी के अंदर विलक्षण प्रतिभा थी आजाद हिंद फौज का संचालन करना सभी को लेकर चलना औरों के बस में नहीं था अगर आज नेताजी होते तो शायद आतंकवाद नक्सलवाद क्षेत्रवाद भाषावाद की समस्या ही नहीं पैदा होती, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स) ने की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेता जी होते तो भारतीय संविधान में धारा 370-371 जैसी देशद्रोही धाराएं कदापि नहीं होती क्योंकि क्षेत्रवाद, जातिवाद, धार्मिकता, राष्ट्रीय एकता अखंडता को और कमजोर करता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कमलनयन दिवेदी ने कहा कि नेताजी संस्कृति के रक्षक भी रहे उन्होंने कभी प्रतिद्वंदिता की भावना नहीं रखी और ना कभी किसी की आलोचना की। कार्यक्रम में प्रोफेसर राम मोहन पाठक, डॉक्टर शिवसुंदर गांगुली, प्रोफेसर सुधाकर मिश्र, श्रीमती निशा यादव, ऋचा अग्रवाल, कानू मुखर्जी, प्रभात त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी, सुरेश पांडे, चयन भट्टाचार्य, सत्य प्रकाश पांडे, आमोद कुमार अग्रवाल, अनुज कुमार दीक्षित, संतोष कुमार सिंह, शशि अग्रहरि, प्रमोद मिश्र, सुनील पटेल, अंशुमान देव त्रिपाठी को संस्था द्वारा भारत माता का दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु चंद्र पांडे एवं एल पी सिंह ने किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page