Connect with us

सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अमिला अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक वाहन समेत फरारला मोड़ के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना पाकर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Loading...

मृतक की पहचान वेद प्रकाश यादव (27 वर्ष) पुत्र तुलसी यादव, निवासी बिल्ली गांव के रूप में हुई है। वेद प्रकाश अपनी बाइक से मारकुंडी स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह अमिला मोड़ के पास पटवध क्षेत्र के नजदीक पहुंचा, अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि वेद प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।चोपन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक व चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page