Connect with us

वाराणसी

अधोहस्ताक्षरी ने जोनल स्वच्छता अधिकारी पर लगाया गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में शुक्रवार को डॉ. पीके शर्मा अधोहस्ताक्षरी (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) ने जोनल स्वच्छता अधिकारी रविचंद्र निरंजन पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप‌ लगाया है। इस बाबत जब अधोहस्ताक्षरी से घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तब उसने बताया कि, मैंने जोनल स्वच्छता अधिकारी को रामनगर कूड़ा घर से कूड़े के उठान और समुचित सफाई के लिए 11:06 से लेकर 12:10 की बीच में कुल पांच बार फोन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया और मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मैंने जब अन्य कर्मचारियों के मोबाइल से जोनल स्वच्छता अधिकारी को फोन किया तब भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अधोहस्ताक्षरी ने आगे बताया कि जब जोनल स्वच्छता अधिकारी,‌ अधोहस्ताक्षरी (शिकायतकर्ता) के कक्ष में आए तब मैंने उनसे पूछा कि, मुझे आपसे जरूरी बात करनी थी लेकिन आपने मेरा मोबाइल नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया ? इतना सुनते ही रविचंद्रन निरंजन अपना आपा खो बैठे और मुझे गंदी-गंदी गालियां देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे। कक्ष में बैठे अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। ‌ इसके बावजूद भी जोनल स्वच्छता अधिकारी रविचंद्रन निरंजन मुझे धमकी देते हुए बाहर चले गए।

Loading...

अधोहस्ताक्षरी (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) ने‌ नगर आयुक्त से इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि, मैं जोनल‌ स्वच्छता अधिकारी के हिंसक एवं आपराधिक व्यवहार के कारण उन पर कार्रवाई करने की मांग करता हूं। क्योंकि उनसे मुझे जान का खतरा है और मैं अपने आप को अत्यधिक असुरक्षित एवं असहाय महसूस कर रहा हूं। अतः मुझे सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं अपना कार्य कर सकूं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page