Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन के धक्के से एक की मौत, दूसरा‌ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर बीती देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाईक सवार एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

परिजनों के अनुसार, सत्यप्रकाश निवासी काशीपुर, ओदार, थाना – सिन्धोरा अपने साथी अमित कुमार कन्नौजिया निवासी नाटी इमली चेतगंज के साथ हीरो बाईक UP 65EV 0440 से देर रात वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहे थे। हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर किसी वाहन के धक्के से दोनों बुरी तरह घायल हो गये।

Loading...

सूचना पर पहुँची हरहुआ पुलिस नें दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नें उनके परिजनों को सूचना दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन दोनों को ट्रामा सेन्टर ले गये। जहां इलाज के दौरान सत्यप्रकाश की मौत हो गई। मृतक के भाई आनन्द कुमार की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page