गाजीपुर
अजय यादव हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस को मिली सफलता
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने अजय यादव हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत एक राय होकर चाकू, लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर अजय यादव (20) पुत्र श्रीकांत यादव की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना भांवरकोल में मुकदमा संख्या 140/2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 103(1) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी नवीन चौधरी एवं सुशील चौधरी, दोनों निवासी ग्राम वीरपुर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- नवीन चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु चौधरी, निवासी वीरपुर, थाना भांवरकोल
- सुशील चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु चौधरी, निवासी वीरपुर, थाना भांवरकोल
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा
- मुख्य आरक्षी आशुतोष पांडेय
- मुख्य आरक्षी सुभाष यादव
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
