Connect with us

वाराणसी

अगहनी जुमे की नमाज 29 को

Published

on

Loading...
Loading...

अगहनी जुमे की सालाना नमाज की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न 

वाराणसी। काजिसादुल्लापूरा स्थित बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के पूर्व सरदार स्व. हाजी अब्दुल कलाम के आवास पर रविवार को अगहनी जुमे की सालाना नमाज की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान सरदार हाजी मोइनुद्दीन उर्फ कल्लू हफीजी ने की।

बैठक में सभी काबीना सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अगहनी जुमे की नमाज 29 नवंबर 2024, शुक्रवार को पूरानापुल स्थित पुल्कोहना ईदगाह में अदा की जाएगी। परंपरानुसार, नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, भाईचारगी की भावना, बीमारी के खात्मे और कारोबार में बरकत के लिए विशेष दुआखानी की जाएगी।

Advertisement

सरदार हाजी मोइनुद्दीन ने सभी बुनकर भाइयों से अपील की कि वे अगहनी जुमे की नमाज के समय अपने-अपने कारोबार को बंद कर नमाज में शामिल हों और दुआखानी में शरीक हों।

इस बैठक में काबीना के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जिनमें हाजी बाबू, गुलाम मोहम्मद उर्फ दरोगा, अफरोज अंसारी, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, हाजी यासीन, गुलशन अली पार्षद, मौलाना जहिर अहमद, हाफिज हाजी नसीर, हाजी महबूब अली, बाबू लाल किंग, हाजी तुफैल, हाजी इस्तियाक, मौलाना शकील अहमद, हाजी गुलाब, हाजी मतिउल्लाह, हाजी मोइनुद्दीन छोटाक, मोहम्मद हारून, मोहम्मद अहमद, हाजी मोहम्मद स्वालेह, हाजी मुमताज, हाजी नईम, हाजी इमरान, हाजी जावेद, हाजी मुस्ताक, हाफिज अलीम, शमीम अंसारी, हाफिज अब्दुल रहमान, हाजी रमजान आदि शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page