Connect with us

वाराणसी

साहू वैश्य व्यापारी सम्मेलन गुंडे, माफिया भय से जेल में पनाह लिए है

Published

on

वाराणसी। प्रदेश के गुंडे, माफिया भाजपा शासन काल में भय के कारण जेलों में पनाह ले लिए है। भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। यह बाते कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को भट्ठी गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के आवास पर आयोजित साहू –वैश्य, ब्यापारी सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में साहू वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका होगी। आप सभी लोग शिवपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर वोट देकर जीताने का काम करें। भाजपा कथनी करनी में विश्वास रखती है। नन्द गोपाल गुप्त नन्दी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बारे में बताया उन्होनें विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। आज देश के चारों ओर विकास हुआ है। मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी ऐसा मुख्य मंत्री हैं कि बड़े बड़े माफियाओ के घर पर बुलडोज़र चलवाकर गिरवा दे रहे हैं। ऐसा मुख्य मंत्री इसके पहले कोई नहीं हुआ था। आप सभी लोग अपने रिश्तेदारी नाते दारी में भी भाजपा के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर सर्व श्री भोला नाथ गुप्त, विनोद रस्तोगी, गणेश सिंह, मुन्नू साहू, गोपाल मोदनवाल, अशोक मिश्र, रमेश चन्द्र दुबे, सरोज गुप्ता, सुनील गुप्त, प्रदीप गुप्ता, सतीश गुप्त, आदि लोगों ने नन्द गोपाल गुप्ता, को माल्यापर्ण करके स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन छोटे लाल पटेल ने किया। तथा अंत में धन्यवाद प्रकाश पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page