Connect with us

वाराणसी

सावन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और उत्तर प्रदेश की उन्नति की कामना

श्रावण सेवा, अध्यात्म और लोककल्याण का संदेश देता है : अजय राय

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविख्यात बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा उत्तर प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।

काशी सनातन संस्कृति की धरोहर : अजय राय

पूजन के बाद अजय राय ने कहा कि काशी भारत की सनातन चेतना, अध्यात्म, संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केंद्र है। बाबा विश्वनाथ समस्त सृष्टि के कल्याणकारी हैं और उनकी कृपा से समूचे विश्व का मंगल होता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास केवल भगवान शिव की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और लोककल्याण का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता करना ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है तथा सभी को मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Advertisement

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

जलाभिषेक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, वकील अंसारी, प्रवीन प्रकाश सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page