Connect with us

सियासत

लखनऊ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, बेहोश हुये अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाने पर अड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए शहरभर में बैरिकेडिंग कर रखी थी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और बाद में जब वह नीचे उतरे तो पुलिस से उनकी बहस हो गई।

इसके बाद वह बेहोश हो गए और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पानी छिड़ककर होश में लाया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी और कई कार्यकर्ता दीवार कूद कर आगे बढ़ गए।

इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी की पुलिस से झड़प हो गई और पुलिस ने महिला नेताओं को खींचकर गाड़ी में बैठाया। ममता चौधरी भी विधानसभा जाने पर अड़ी थीं और बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सीएम योगी को जवाब देंगे। पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे।

Advertisement

दरअसल यूपी कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस ने नेताओं को लखनऊ आने से रोकने के लिए प्रदेशभर में नजरबंदी शुरू कर दी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page