गोरखपुर
मोबाइल छिनैती के आरोप में दो गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद
रामगढ़ताल पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी बड़गो के निवासी; एक के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़गो निवासी मो. ताज पुत्र रमजान अली और शाहिद पुत्र मुख्तार अली के रूप में हुई है।
6 अक्टूबर को हुई थी घटना
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को बाइक सवार आरोपियों द्वारा मोबाइल छीनकर ले जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा संख्या 0486/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) में केस दर्ज किया गया था।
बरामदगी के बाद बढ़ाई गई धारा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। शाहिद के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में वर्ष 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार और पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
