Connect with us

गाजीपुर

भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख जयकिशुन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया (गाजीपुर)। भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. जयकिशुन सिंह की पुण्यतिथि उनके मूर्ति स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए देवनारायण सिंह ने कहा, “स्व. जयकिशुन सिंह जखनिया विकासखंड के विकास और जनता के कल्याण हेतु सदा समर्पित रहे। उन्होंने अनेक लोगों को नौकरी और रोजगार से जोड़ने में मदद की। हर संप्रदाय और जाति के लोग आज भी उनके नाम का सम्मान करते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि स्व. सिंह जिले से लेकर लखनऊ तक हर छोटे-बड़े कार्य में पूरी निष्ठा से जुटे रहते थे।

सर्वानंद चौबे ने अपने संबोधन में कहा, “स्व. जयकिशुन सिंह अपने आप में बेजोड़ थे। उन्होंने जनता के हित में अपना जीवन समर्पित किया। बहुत से लोगों को अध्यापक बनने में उनकी अहम भूमिका रही। उस समय अध्यापकों की नियुक्ति जिला परिषद द्वारा होती थी। पीजी कॉलेज भुडकुडा की स्थापना और इंटर कॉलेज भुडकुडा के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देवनारायण सिंह, सर्वानंद चौबे, बृजेश कुमार गौतम, सूर्यभान सिंह, राम रतन राम, सती राम सिंह, अच्छे लाल कनौजिया, ओमप्रकाश गिरी, अरुण कुमार लाल, रुद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। युवक कांग्रेस की ओर से तिरछी के एक नौजवान ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page