Connect with us

गाजीपुर

ग्राम प्रधान ने लौटाए खोए आभूषण, ईमानदारी की हो रही सराहना

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू के प्रयास से चंपा राजभर को वापस मिला बैग, आभूषण पाकर छलके खुशी के भाव

बहरियाबाद (गाजीपुर), जयदेश। महंगाई और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पलिवार ग्राम पंचायत के प्रधान बलवंत कुमार ने रास्ते में मिला आभूषणों से भरा बैग उसकी वास्तविक मालकिन को लौटा दिया। भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू के प्रयास से आभूषण सुरक्षित वापस मिलने पर चंपा राजभर ने ग्राम प्रधान और भाजपा नेता का आभार जताया। इस नेक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को आजमगढ़ जिले के पल्लना विकासखंड क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी चंपा राजभर के आभूषणों से भरा बैग रास्ते में कहीं गिर गया था। बैग खोने के बाद चंपा देवी और उनके परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी प्रयासों के बाद निराश होकर परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी।

इसी बीच ग्राम प्रधान बलवंत कुमार को रास्ते में एक बैग मिला, जिसमें आभूषण रखे हुए थे। बैग पर भोजपुर गांव निवासी चंपा देवी का नाम लिखा था, लेकिन मोबाइल नंबर अंकित नहीं होने के कारण उनकी पहचान कर संपर्क करना आसान नहीं था। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू को दी।

प्रयास से मिली असली मालकिन

Advertisement

भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू ने टेलीफोन के माध्यम से चंपा देवी से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद चंपा देवी को ग्राम प्रधान के आवास पर बुलाकर बैग सहित उनके सभी आभूषण सम्मानपूर्वक लौटा दिए गए। खोए हुए आभूषण वापस मिलने पर चंपा देवी के चेहरे पर खुशी लौट आई।

उन्होंने ग्राम प्रधान बलवंत कुमार और भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि आज भी समाज में ऐसे ईमानदार लोग मौजूद हैं, जो अपने नैतिक मूल्यों और कर्तव्य का पालन करते हैं।

ग्राम प्रधान की इस पहल ने समाज में ईमानदारी, आपसी विश्वास और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्य की चर्चा हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page