Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर-देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने की तैयारी तेज

Published

on

Loading...
Loading...

NHAI करेगा जमीन अधिग्रहण, अगले साल तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

गोरखपुर। गोरखपुर-देवरिया बाईपास को सिक्टौर के पास कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। एनएचएआई के सर्वे के अनुसार, परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करना पड़ेगा। हालांकि, कोशिश है कि कम से कम जमीन लेकर अगले साल तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

Loading...

सिक्टौर में बनेगा अंडरपास

डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी के मंथन के बाद कनेक्टिविटी के लिए सिक्टौर में अंडरपास बनाने और कुशीनगर फोरलेन की चौड़ाई बढ़ाने की योजना सामने आई है। इससे वाहनों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

शहर को जाम से मिलेगी राहत

भाजपा विधायक विपिन सिंह की पहल पर मंत्रालय से स्वीकृत इस परियोजना के पूरा होने से गोरखपुर शहर में जाम का दबाव कम होने की उम्मीद है। लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर की ओर जाने वाले वाहन शहर के बाहर से ही आवागमन कर सकेंगे। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा और शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिल सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page