Connect with us

वाराणसी

गुरु बनारस में अब वह मजा नही रहा, बनारस गिरी जिंदा रहे यही बड़ी बात है : अभिनेता संजय मिश्रा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। गुरु बनारस में अब पहले वाला मजा नही रहा, यहां के लोग बदल गए है। बनारस में सुधार हुआ है लेकिन यहां का इंसान बर्बाद हो गए है। बनारस गिरी जिंदा रखो यही सबसे बड़ी बात है। यह बाते बनारस की तंग गलियों से अपने अभिनय का लोहा बॉलीवुड में मनवाने वाले अभिनेता संजय मिश्रा ने कही है। मंगलवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे संजय मिश्रा बदलते बनारस पर मीडिया से बात करते हुए बनारसीपन को लेकर अपनी बात रखी।

Loading...

फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बनारस के बदलते स्वरूप को लेकर कहा कि जब भी समय मिलता है, मैं बनारस आ जाता हूं। पहले के बनारस और अब के बनारस में बहुत बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री ने बनारस में अच्छा विकास किया है, लेकिन अब पहले वाले बनारस की तरफ बात नही रह गई है। अब के बनारस में पहले वाला मजा नही रहा, क्योंकि अब यहां के लोग बदल गए है। बनारस और काशी वाला जो मजा था वह बहुत कम लोगो में दिखती है।

संजय मिश्रा ने कहा कि काशी को आप महशूस कीजिए और साफ सुथरा रखिए इसमें किसी को कुछ कहना नही चाहिए। वही उन्होंने यहां तक कहा कि बनारस गिरी जिंदा रखिए यह बहुत बड़ी बात है। कोई भी शहर पत्थरों से नही होता, बल्कि वहां के रहने वाले लोगो से होता है। बनारस में संगीत है, बनारस एक खूबसूरत शहर है यहां लिट्रेचर है, इसे मेंटेन करके रखी वही काम आएगा। शहर में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण है इस पर रोक लगवाए, ध्वनि के मामले में बनारस बहुत खराब है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page