Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी: लागत मूल्य बढ़ने एवं कोयले के अभाव बंद होंगे ईंट भट्टें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ईंट निर्माता परिषद वाराणसी के तत्वधान में मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में परिषद ने मांग की कि प्रदेश सरकार अच्छी गुणवत्ता का कोयला उचित दर पर तत्काल सुलभ कराने की व्यवस्था करें। जीएसटी 5 प्रतिशत से ज्यादा ना हो, बढ़ोत्तरी वापस लिया जाए, एक पथाई मशीन तथा भट्टे संबंधित अन्य मशीन पर सरकार कम से कम 50% सब्सिडी प्रदान करें।

Loading...

परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी ने कहा कि मिट्टी खनन पर नियम-कानून आसान बनाएं। अच्छी गुणवत्ता एवं प्रदूषण मुक्त ईंट भट्टा चलाने वाले को सरकार द्वारा पुरस्कृत एवं प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की जाए। महामंत्री शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि लाल ईंट का प्रयोग सरकारी कार्यों मंज अनिवार्य हो। अगर सरकार उपभोक्ता समस्याओं का निदान सरकार नहीं करती है तो ईंट उत्पादन प्रभावित होगा। लागत मूल्य और बढ़ेगा तथा कोयला आदि के अभाव में भट्टें बंद करना हमारी मजबूरी होगी। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी, महामंत्री शिव प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष हीरालाल यादव, मंत्री हीरानंद लख मानी, मंसाराम आहूजा, कैलाशनाथ पटेल आदि शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page