Connect with us

धर्म-कर्म

देव दीपावली अब विश्व-व्यापी आयोजन बन चुका है: पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।देव दीपावली की तैयारियों के लिए पर्यटन मंत्रीडॉ नीलकंठ तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का सहयोग कर रही समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। यह समितियां घाटों, नगर में स्थित कुंडों व तालाबों पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा, “पंचगंगा घाट से शुरु हुआ कार्यक्रम आज सभी घाटों पर आयोजित किया जाता है। गत वर्ष इस इवेंट में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शामिल होने के चलते यह एक विश्वव्यापी इवेंट बन चुका है। हालत यह है कि नगर के सभी होटल व नावें बुक हो चुकी हैं। 2018 से पूर्व इस आयोजन को कोई सरकारी सहयोग नही मिलता था लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार कि अब उनके नेतृत्व में ऐसे आयोजनों में सरकार भी अपनी सहयोगी की भूमिका निभा रही है।”

समितियों का होगा सम्मान

पर्यटन मंत्री ने बैठक में घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष से अब देव दीपवाली के आयोजन के एक दिन बाद अब प्रत्येक वर्ष महोत्सव के आयोजन से जुड़ी समितियों का सम्मान समारोह व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ करेगा।

अधिकारी करे युद्धस्तर से तैयारी

Advertisement

बैठक में पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तैयारियों को युद्धस्तर पर अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए ताकि उनको इस महोत्सव का अद्वितीय व अलौकिक आंनद प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

समस्या होने पर करे व्यक्तिगत संपर्क

पर्यटन मंत्री ने समितियों से कहा कि वे कोई भी समस्या होने पर अविलंब उनसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं घाटों पर उतर कर स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घाट पर सुरक्षा चाक चौबंद रहे, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को सुरक्षा के नाम पर कष्ट न पहुंचाया जाए। सभी कुंड तालाबों पर लगे फव्वारे और लाइटिंग एक दिन के अंदर ही चेक करके चालु हालत में रखी जाए।

बता दें इस वर्ष 12 लाख दियों को प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के लिए सभी 120 समितियों को एक- एक हजार दिए तथा तेल वितरित किये जा रहे हैं।  बैठक में वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक गोयल, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष श्री वागीश दत्त मिश्रा व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री कीर्तिमान श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page