Connect with us

धर्म-कर्म

काशी भ्रमण के बाद मुख्यमंत्रियों का दल अयोध्या रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम उद्घाटन समारोह में शामिल होने के साथ ही दो दिनों तक काशी में भ्रमण करने के बाद बुधवार को अलग-अलग हेलीकाप्टर और विमानों से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या प्रस्थान किये। वाराणसी एयरपोर्ट पर जिले के भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनको विदा किया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खंडू और उनकी पत्नी त्सेरिंग डोल्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह और उनकी पत्नी की हियानु देवी सुबह 9:30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान किये। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब उनकी पत्नी नीति देब सुबह 9.40 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान किये। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर सिंह उन्नति पत्नी रेणु प्रसाद सुबह 9:50 बजे राजकीय विमान से प्रस्थान किए।

Loading...

इसी तरह हरियाणा से आये राजकीय विमान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और उनकी पत्नी हेतल पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन 10 बजे अयोध्या प्रस्थान किये। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय विमान द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, अमित कुमार, धर्मेंश कुमार और राष्ट्रीय राज्य सभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे सुबह 10:10 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान किये। दोपहर 12:15 बजे राजकीय विमान से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान किए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page