Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में उड़ रही ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम की धज्जियां

Published

on

Loading...
Loading...

पेट्रोल पंपों पर जारी है मनमानी

गाजीपुर। जिले के जमानियां में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान की अनदेखी की जा रही है। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थानीय पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहे हैं। ऐसा ही नजारा गाज़ीपुर पेट्रो प्वाइंट, बरेसर जमानिया में देखने को मिला, जहां बाइक सवारों को बेधड़क पेट्रोल दिया जा रहा है, भले ही उन्होंने हेलमेट पहना हो या नहीं।

Loading...

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान लागू किया गया था। इसके अनुपालन में गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 14 फरवरी को सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया था कि वे सात दिनों के भीतर अपने परिसर में इस नियम से संबंधित होर्डिंग लगाएं और बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन को पेट्रोल न दें। लेकिन हकीकत में इस आदेश का पालन होता नजर नहीं आ रहा।

प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी से न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इस लापरवाही पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगे ?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page