Connect with us

गाजीपुर

ट्रेलर से टकरायी तेज रफ्तार कार, चार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ, जहां महाकुंभ से लौट रही तेज रफ्तार कार गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।

दुर्घटना में बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के रहने वाले दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डॉक्टर सोनी यादव, उनकी बुआ, एमआर अरविंद यादव और कार चालक सलाउद्दीन शामिल हैं। जबकि डॉक्टर का असिस्टेंट विपिन शाह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सोनी यादव अपने परिवार और सहयोगियों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रही थीं। तभी गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में उनकी कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी भेज दिया, जबकि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page