Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर ने राज्य महिला खो-खो प्रतियोगिता में मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर की टीम ने उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य महिला आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में आयोजित हुई, जिसमें कई जिलों की टीमें शामिल हुईं।

सेमीफाइनल में गाजीपुर ने श्रावस्ती को 09 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में गाजीपुर और रायबरेली की टीम आमने-सामने हुई, जहां गाजीपुर ने 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Loading...

गाजीपुर की इस ऐतिहासिक जीत पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला खो-खो संघ के सचिव और डीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के प्रबंधक विपिन बिहारी राय, खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. सानंद सिंह, जिला खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव, प्राचार्य पंकज राय (बीएसडी पब्लिक स्कूल, रेवतीपुर), संजय राय, लालबहादुर यादव, मृत्युंजय राय और अंजय राय ने टीम को बधाई दी।

इस जीत में शिवानी राय, अनु पांडे, नैनिका राय, पिंटू यादव, अदिति यादव और अंशु यादव सहित कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। गाजीपुर की इस सफलता ने जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page