Connect with us

गाजीपुर

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, अधिवक्ताओं ने पटाखा फोड़कर जतायी खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। इस जश्न का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार राय ने किया।

अधिवक्ताओं ने भाजपा नेतृत्व और रेखा गुप्ता सरकार को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और यमुना मैया की कृपा से दिल्ली आपदा मुक्त हुई है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Loading...

इस जश्न में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार राय, संयोजक दयाशंकर दूबे, शासकीय अधिवक्ता डॉ. अशोक तिवारी, महासचिव संतोष गुप्ता, मुनेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार राय, पप्पू यादव, आशीष चौधरी, उपाध्यक्ष गोविंद नारायण सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार राय समेत कई अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page