Connect with us

गाजीपुर

सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ाया छात्र, रिस्टीकेट

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई। पहले ही दिन परीक्षा में नकल करने वाला एक छात्र पकड़ा गया, जिसे तुरंत रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें पंजीकृत 1157 परीक्षार्थियों में से 1121 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 26 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।

सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस बल और पीएसी के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। छात्रों को परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रखी गई, जिसके तहत एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisement

जांच दल में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव और डॉ. प्रतिमा सिंह शामिल थे।

प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने सभी छात्रों से अपील की कि वे परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग न करें और ईमानदारी से परीक्षा दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page