Connect with us

आजमगढ़

“दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए सरकार चला रही कयी योजनाएं” : यशवंत सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़,। विकास खंड जहानागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में कुल 60 दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। यह वितरण पूर्व एमएलसी एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और ब्लॉक प्रमुख रमेश प्रसाद कन्नौजिया के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री के प्रयासों से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन कई तरह की प्रतिभाओं से संपन्न होते हैं और सरकार उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया कि जो दिव्यांगजन अभी तक किसी योजना या उपकरण से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन पूर्ण कराकर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक लाभार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल divyangjanup-upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

इस वितरण शिविर में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) शियानंद यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्यालय सहायक सुरेंद्र लाल गौतम, अभिषेक कुमार, जितेंद्र प्रजापति, बचपन डे-केयर सेंटर आजमगढ़ के समन्वयक सुभाष चंद और ब्रजभूषण त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page