गाजीपुर
परियोजना टीम ने पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा
Loading...
Loading...
गाजीपुर। जनपद के मरदह स्थित पी.एम. श्री विद्यालय का परियोजना टीम ने निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। टीम ने पठन-पाठन, बच्चों के निपुण असेसमेंट, पुस्तकालय और नर्सरी वाल पेंटिंग का बारीकी से अवलोकन किया।
Loading...
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी राजीव यादव भी मौजूद रहे। टीम ने विद्यालय में किए गए शैक्षिक व भौतिक विकास कार्यों को सराहा और इसे एक आदर्श विद्यालय करार दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी, राजेश भारती, दुर्गा प्रसाद सिंह, माया सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Continue Reading
