Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर स्टेशन के आधुनिकीकरण में देरी, मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में यात्री

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दिलदारनगर स्टेशन का आधुनिकीकरण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 21.16 करोड़ की लागत से चल रहा है, जिसे पिछले साल 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया था। इस परियोजना के तहत पटना की रौडिक कंसल्टेंसी को दो मंजिला नया भवन बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, करीब साढ़े नौ महीने के बाद भी परियोजना की प्रगति धीमी रही है। वर्तमान में पहले तल की ढलाई पूरी हो चुकी है और स्टेशन के पश्चिमी भाग में मिट्टी भराई तथा बाउंडरी वॉल का निर्माण किया गया है। 400 मीटर लंबी बाउंडरी में से 300 मीटर का काम पूरा किया जा चुका है, और ड्रेन की लंबाई में 250 मीटर का निर्माण संपन्न हो चुका है। इसके अलावा, वाहनों के लिए सीसी पार्किंग का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

Loading...

इस परियोजना के पूरी होने में अब एक साल से अधिक का समय लग सकता है, क्योंकि दानापुर मंडल के गति शक्ति विभाग ने समय सीमा बढ़ा दी है। स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिनमें 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, बेहतर रोशनी, बैठने की जगह, पीने का पानी, स्वच्छता सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए रैंप, फीडिंग रूम, साइनेज और ट्रेन डिस्प्ले सिस्टम शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page