Connect with us

गाजीपुर

पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ महिलाओं ने तहसील पर दिया धरना

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जखनियां में पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे के खिलाफ संत रविदास नारी संघ की महिलाओं ने तहसील परिसर में जोरदार धरना दिया। नायब तहसीलदार रवि रंजन को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

संघ की सदस्य विद्या देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी और सरोज देवी ने बताया कि उनके सदस्य नंदलाल की पुश्तैनी जमीन का बंटवारा 30 साल पहले हो चुका था, फिर भी कुछ दबंग जबरन इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर धमकियां दे रहे हैं।

Loading...

महिलाओं ने आरोप लगाया कि भूड़कुड़ा कोतवाली में तीन बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पहले कोतवाली प्रभारी ने निर्माण की अनुमति दी, लेकिन जब काम शुरू हुआ तो पुलिस ने ही उसे रोक दिया। धरना प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार ने तत्काल लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा और कोतवाली को मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

धरने में कुसुम देवी, बिंदु, सरिता, नीलम समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page