Connect with us

गाजीपुर

“बुलडोजर बना यूपी में शांति का प्रतीक” : सनाउल्लाह

Published

on

Loading...
Loading...

“भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे करते हैं सुरक्षित महसूस” : दानिश वरा

गाजीपुर। दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी को लेकर गाजीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लगाए गए पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। “चरखे से आयी क्रांति, बुलडोजर से आई शांति”, “एक रहोगे तो नेक रहोगे”, “बांटोगे तो काटोगे” जैसे चर्चित नारे और बुल्डोजर की बड़ी तस्वीरों के साथ पोस्टर पूरे जनपद में लगाए गए हैं, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चा का माहौल बन गया है।

पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने, पूर्व मंडल महामंत्री दानिश वरा और जिला मंत्री मुजीबुर्रहमान की तस्वीरें भी शामिल हैं। इस पोस्टर को देखकर भाजपा ने अपने संगठन को अल्पसंख्यक समुदाय से जोड़ने की रणनीति को हवा दी है।

जिला महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने ने इस पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बुलडोजर अब यूपी में शांति का प्रतीक बन चुका है। बुलडोजर के कारण अपराध पर काबू पाया गया है और यूपी अब अपराध मुक्त और भयमुक्त हो चुका है। यह बुलडोजर केवल दंगाइयों, अपराधियों, और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलता है।

गाज़ीपुर में लगे इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों को समान सम्मान मिल रहा है, और सरकार के विकास कार्यों का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को भी मिल रहा है।

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ता दानिश वरा ने बताया कि पिछली सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित महसूस करते हैं। भाजपा सरकार किसी भी समुदाय के खिलाफ भेदभाव नहीं करती और सभी को समान अधिकार देती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page