Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में दूध लदी डीसीएम पलटी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मरदह थाना क्षेत्र में स्थित करदह-कैथवली गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बीती रात एक डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5000 लीटर दूध लदा हुआ था। इस हादसे में करीब 450 लीटर दूध बर्बाद हो गया, जिससे डेढ़ घंटे तक वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित रहा।

हादसा शनिवार की देर रात हुआ, जब मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले 30 वर्षीय चालक पंकज कुमार, जो वाराणसी स्थित मदर डेयरी प्लांट से दूध लेकर गोरखपुर जा रहे थे, करदह-कैथवली गांव के पास पहुंचे ही थे तभी चालक को झपकी आ गई और एक ट्रेलर वाहन से बचने के प्रयास में उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे डीसीएम गाड़ी सड़क के बीच पलट गई और डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क पर फैल गई।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page