Connect with us

गाजीपुर

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बब्लू का हुआ भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह “बब्लू” के प्रथम आगमन पर सिधौना, जौहरगंज, सैदपुर तहसील, रावल मोड़ और बासुपुर सहित कई स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस आयोजन की अगुवाई कार्यक्रम संयोजक मोहित मिश्रा और आशीष श्रीवास्तव (भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) ने की।सिधौना से बासुपुर तक सैकड़ों गाड़ियों और हजारों समर्थकों की उपस्थिति में जगह-जगह उनका जोशीला स्वागत हुआ। संजय कुमार सिंह ने इस दौरान कार्यकर्ताओं और पहलवानों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और हर जरूरत पर उपलब्ध रहेंगे।

Loading...

इस भव्य आयोजन का संचालन संतोष मिश्रा और डॉ. पंकज सिंह ने किया। साथ ही मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पूनम मौर्य (क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी), महामंत्री सुधीर, ऋषभ सिंह, विपिन मिश्रा, शेरू, अमित सिंह, शनि, आशुतोष, साहिल, शिवम, धीरेन्द्र, समीर, राहुल, भीम, अजीत, सैफ, राम यादव, संजय, दिलीप सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता इस स्वागत समारोह में शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page