Connect with us

गाजीपुर

नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, दो की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिरनापुर में नेपाल से आ रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, काठमांडू से 40 सीटर बस में तीर्थयात्री 14 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे। वाराणसी में दिनभर रुकने के बाद वे प्रयागराज जाने वाले थे, लेकिन सुबह करीब 9 बजे गाजीपुर के मिरशादपुर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को बस से निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना में नेपाल के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है और दस से अधिक की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि एक यात्री का शव मौके पर दिख रहा है, जबकि अन्य घायलों को बचाने का कार्य जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page