Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कुख्यात गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। शबे बारात और रविदास जयंती के मद्देनजर सुरक्षा जांच के दौरान मधुसरी पुलिया के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उनके पास से 18 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय राजभर (27) और हिमांशु प्रधान (21) के रूप में हुई, जो ग्राम प्रधान की बरेखी के निवासी हैं। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं, लेकिन रिहाई के बाद उन्होंने फिर से इस अवैध कारोबार को जारी रखा।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही सीओ भूड़कुडा चोभसिंह मौके पर पहुंचे और उनकी निगरानी में आरोपियों की तलाशी ली गई। पुलिस ने गांजा तस्करी का कोई वैध दस्तावेज मांगने पर जब दोनों असमर्थ रहे, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनकी अपाचे बाइक भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अपराधी जेल से छूटने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और फिर से गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त हो गए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page