Connect with us

गाजीपुर

संत रविदास के मूर्ति विसर्जन में उमड़ा भक्ति और सद्भावना का अद्भुत संगम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति विसर्जन समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रायपुर, बघांव, बबुरा, नादेपुर, खाजेपुर, लारपुर, फौलादपुर, आराजी कस्बा स्वाद, कबीरपुर, नौरंगाबाद, रुकनपुर दरगाह, रानीपुर और उकरांव सहित कई गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु नदियों की ओर रवाना हुए।

समारोह में भक्तों ने संत रविदास जी की पूजा-अर्चना की, जिसमें गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर मदन गाज़ीपुरी ने कहा कि संत रविदास जी एक महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे की प्रेरणा देती हैं।

रविदास जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने उनकी शिक्षाओं को याद कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस समारोह में दीवाकर राम, मनोज कुमार राम, राम विलास यादव, सर्व जीत कुमार, कलावती देवी, रेखा देवी, शीला देवी, सुभाष राम, राज राम, राम नगीना राम और अजय भान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement

संत रविदास की वाणी ने समाज को नई दिशा दी और भक्ति आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में प्रेम, शांति और एकता की भावना को सशक्त करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page