Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर में ‘केडी पब्लिक स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के सैदपुर में चिकित्सा सुविधाओं को नए आयाम देते हुए केडी पब्लिक स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अस्पताल का शुभारंभ स्थानीय विधायक अंकित भारती के कर-कमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

विधायक अंकित भारती ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करेगा, क्योंकि इससे पहले लोगों को बेहतर इलाज के लिए बनारस तक जाना पड़ता था। अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

Loading...

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में विधायक ने मिल्कीपुर उपचुनाव और प्रयागराज महाकुंभ जैसे प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर महाकुंभ में बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आयोजित महाकुंभ में बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं।

अस्पताल के शुभारंभ समारोह में समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। विधायक अंकित भारती ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता की आवाज उठाने और उनके हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page