Connect with us

गाजीपुर

दिल्ली पुलिस की हिरासत से साइबर ठग फरार, ढाबे पर खाने के बहाने दिया चकमा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। साइबर क्राइम के आरोपी विपिन कुमार ने पुलिस हिरासत से भागने में कामयाबी हासिल कर ली। यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास एक ढाबे की है, जहां पुलिस टीम भोजन के लिए रुकी थी।

बिहार के मधेपुरा निवासी विपिन कुमार को पटना से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन रास्ते में मौका पाकर वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पटना के एसीजीएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था और उस पर आईटी एक्ट की धारा 66डी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Loading...

भोजन के बाद जैसे ही पुलिस टीम गाड़ी में बैठने की तैयारी कर रही थी, विपिन ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया, लेकिन तलाशी अभियान के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page