Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर की प्रज्ञानवी राय ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सेवराई तहसील के बसुका गांव की होनहार बेटी प्रज्ञानवी राय ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में सातवां स्थान हासिल कर गाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। प्रज्ञानवी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, नवली की छात्रा हैं और उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

जयदेश न्यूज के सेवराई तहसील प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने प्रज्ञानवी के माता-पिता, संगीता राय और प्रेम शंकर राय, से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता उनकी मेहनत, लगन और सतत प्रयास का परिणाम है। माता-पिता ने जय देश न्यूज के कैमरे के सामने अपनी खुशी जाहिर की और इस शानदार उपलब्धि का राज साझा किया।

Loading...

गाजीपुर की इस बेटी ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्रज्ञानवी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page