Connect with us

राज्य-राजधानी

एलओसी पर विस्फोट से सेना के कप्तान सहित दो शहीद

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एलओसी के पास हुए आईईडी विस्फोट में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी समेत दो जवान शहीद हो गए। कैप्टन करमजीत झारखंड के हजारीबाग के झूलू पार्क क्षेत्र के निवासी थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे हजारीबाग में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन उनके बलिदान पर गर्व भी है।

बुधवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचेगा। जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची, उनके घर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इलाका “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। परिवार के लिए यह क्षण दुखद है, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए बलिदान हो गया।

Loading...

कैप्टन करमजीत सिंह, जिन्हें पुनीत के नाम से भी जाना जाता था, अपने माता-पिता अजिंदर सिंह बख्शी और नीलू बख्शी के इकलौते बेटे थे। सेना अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। उनकी शहादत से पूरे हजारीबाग में गमगीन माहौल है, लेकिन उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page