Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़: जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान किया लॉन्च

Published

on

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आज जीडी ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम फरवरी 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 21,73,750 बच्चों को 10 फरवरी और मॉप-अप दिवस 14 फरवरी को एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। यह दवा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर वितरित की जाएगी।

इस पहल से एनीमिया नियंत्रण, पोषण और स्वास्थ्य सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि और समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता को कम करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार समेत पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, जीडी ग्लोबल स्कूल के प्रबंधन, कार्यकारी निदेशक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाश्वत यादव और सौम्या सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page