Connect with us

गाजीपुर

हाफिज कप 2025: एन.ई.आर. गोरखपुर की शानदार जीत, वॉलीबॉल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर)। मदरसा बहरुल उलूम के ग्राउंड में आयोजित हाफिज कप 2025— हाजी हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी (रह.) मेमोरियल अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के कई राज्यों की शीर्ष वॉलीबॉल टीमों ने भाग लिया, जिनमें बांदा हॉस्टल, साई हॉस्टल रायबरेली, देहरादून आर्मी, बैरीडीह, गंगापुर जौनपुर, एन.ई.आर. गोरखपुर एवं एन.ई.आर. वाराणसी शामिल रहीं। इन टीमों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फाइनल मुकाबले में एन.ई.आर. गोरखपुर ने एन.ई.आर. वाराणसी को 15-04 और 15-07 के सेटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एन.ई.आर. वाराणसी के रितेश “मैन ऑफ द मैच”, जबकि एन.ई.आर. गोरखपुर के हिमांशु “मैन ऑफ द सीरीज” घोषित किए गए। विजेता टीम के कप्तान रमेश राय और उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक राय रहे। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25,000 नकद और खेल किट, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15,000 नकद और किट प्रदान की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय आशुतोष सिंह (एमएलसी स्नातक वाराणसी क्षेत्र) और संस्था के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित वॉलीबॉल प्रेमियों सलीम नेता, आदिल, रामाश्रय यादव, रामाशीष सिंह, मोहम्मद आजम मास्टर, निजामुद्दीन मास्टर, लियाकत मास्टर और मोहम्मद हाशिम मास्टर को सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी ने इस मौके पर कहा कि उनके पिता मरहूम हाजी हाफिज अब्दुल मन्नान साहब ने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की नींव रखी थी। उनके इसी सपने को साकार करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस ऐतिहासिक आयोजन में मदरसा प्रधानाचार्य अहमद अली, दुर्गा प्रसाद सिंह, फुरकान, नदीम, दिलीप सिंह, हर्ष सिंह, मोहम्मद हाशिम, सलीम नेता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। समापन के अवसर पर संस्था प्रमुख अब्दुल वाजिद अंसारी ने सभी आगंतुकों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page