चन्दौली
सकलडीहा मुख्य चौराहे पर जाम से थमे वाहनो के पहिये
सकलडीहा (चंदौली)। कस्बा स्थित डॉ. अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को शाम को भीषण जाम लग गया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। राहगीर काफी परेशान हुए, वहीं ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों और मरीज लेकर जा रही एम्बुलेस इससे जूझते नजर आए।
चन्दौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कर नव निर्माण किया जा रहा है। कार्यदाई संस्था जहातहां गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इससे सड़क सकरा हो गई है। आए दिन लोगों को फजीहत हो रही है। वहीं जगह कम होने से चौराहे पर जाम लग जा रहा है।
शनिवार को भी भीषण जाम लग गया। जिसमें वाहनो के पहिए थम गए। लोग जाम से निकलने की जद्दोजहद करते देखे गए। वही ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें भी छूटने का खतरा उत्त्पन्न हो गया। इसके साथ ही मरीज लेकर जा रहे एम्बुलेस भी फंसे रहे। इसको लेकर लोगो मे काफी रोष देखने को मिला।
