Connect with us

गाजीपुर

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 41 लोगों पर मुकदमा, 76 घरों का काटा कनेक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के मोहम्मदाबाद में बिजली विभाग ने बड़े पैमाने पर रेड अभियान चलाया, जिसमें 41 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस सघन चेकिंग में विभाग की चार टीमों ने कई इलाकों में छापेमारी की। गाजीपुर शहर के सब्जी मंडी फीडर के बरबरहाना समेत अन्य मोहल्लों में एक्सईएन आशीष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई, जहां 20 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए।

मोहम्मदाबाद के यूसुफपुर और आसपास के क्षेत्रों में 21 घरों में बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इस दौरान कुल 76 घरों की बिजली काटी गई, जिन पर लगभग 17 लाख रुपये का बिल बकाया था। विभाग ने अभियान के दौरान 9 लाख रुपये की बकाया राशि भी वसूल की।

Loading...

इसके साथ ही मोहम्मदाबाद और करीमुद्दीनपुर के ग्रामीण इलाकों में एक मुश्त समाधान योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 134 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 6 लाख रुपये जमा किए। एक्सईएन आशीष कुमार ने बताया कि अब तक खंड के अंतर्गत 13,000 उपभोक्ताओं ने इस योजना के तहत पंजीकरण कराकर 11 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 फरवरी तक जारी एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं, अन्यथा बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस रेड अभियान में विजिलेंस टीम भी मौजूद रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page