Connect with us

चन्दौली

अलीनगर पुलिस ने गोवध मामले के वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले की अलीनगर थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर आशुतोष के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए थाना अलीनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 228/2024, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 325 बीएनएस के तहत वांछित अपराधी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मनोज कुमार, जो कि मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव का निवासी है, उसे कटरिया अंडरपास, थाना अलीनगर, चंदौली के पास से दबोचा गया।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय और कांस्टेबल दीपक यादव की विशेष भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page