Connect with us

गाजीपुर

अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, प्रशासन ने रोका निर्माण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दलित बस्ती के सहनी पर पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण अंबेडकर के चित्र की पूजा कर रहे थे। मंगलवार को जब ग्रामीणों ने पक्का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, तो मामला गर्मा गया और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूचना मिलते ही गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण सेवराई चौकी पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी जमानिया राम कृष्ण तिवारी, एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की बात सुनी और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी प्रतिमा की स्थापना कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जा सकती है। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि महाकुंभ के बाद जिलाधिकारी से विचार-विमर्श कर उचित समाधान निकाला जाएगा। तब तक भीटे की जमीन पर कोई भी पक्का निर्माण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

प्रशासन ने ग्रामीणों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध निर्माण से बचने की सलाह दी। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खान सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए माहौल को शांत कराया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page