Connect with us

वायरल

भूटान नरेश ने मुख्यमंत्री योगी संग महाकुंभ में लगायी आस्था की डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना  

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी उनके साथ मौजूद रहे। महाकुंभ के इस अवसर पर भूटान नरेश ने न केवल गंगा पूजन किया, बल्कि संगम तट पर पक्षियों को भी दाना खिलाया।

योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश ने संगम के दर्शन के बाद बोट में बैठकर आस्था की डुबकी लगाई। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य मंत्री और संत भी उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच महाकुंभ के इस स्नान पर्व का आयोजन शांति से संपन्न हुआ।

भूटान नरेश ने भारतीय संस्कृति के अनुसार स्वागत किए गए, जहां एयरपोर्ट पर कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उनका अभिनंदन किया। वांगचुक इस अलौकिक दृश्य को देखकर अभिभूत हो गए और इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page