Connect with us

चन्दौली

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सरस्वती पूजा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। बसंत पंचमी उत्सव सोमवार को नगर सहित पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह बुद्धि की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा जनपद सहित नगर में धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। इस दौरान पूजा पंडाल को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। साथ ही डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत से पूरा नगर भक्ति में बना रहा। देर रात तक पूजा पंडाल दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

बताते चलें कि बुद्धि की अधिष्ठात्री मां वीणा वादिनी की पूजा सोमवार की प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों द्वारा संपन्न कराई गई। तत्पश्चात मां का पट दर्शन के लिए खोला गया। इस दौरान पूजा पंडाल को रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सजाया गया था। वहीं, पूजा पंडाल में भक्ति संगीत गूंजायमान रहा। नगर पंचायत स्थित श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर, महावीर मंदिर, मालियन गली, मैथ वाली गली, पुरानी बाजार, मां सती सेवा समिति शंकर मोड़, जिला अस्पताल के समीप सहित अन्य स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

पूजा पंडालों देर रात्रि तक महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने पहुंचकर मां का दर्शन किया। पूजा पंडाल में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन चक्रमण करता रहा। सरस्वती पूजा को लेकर पूरा नगर भक्ति के वातावरण में डूबा रहा। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती से विद्या प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। बसंत पंचमी उत्सव के साथ ही प्रकृति का परिवर्तन भी आज से शुरू हो गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page