Connect with us

अपराध

नामी निजी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा से दुष्कर्म, पुलि‍स ने दुष्कर्म के आरोपित को कि‍या गि‍रफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । एक बड़े निजी स्कूल में नौ साल की बच्ची से रेप की सनसनीखेज वारदात हुई है। लहरतारा स्थित निजी स्कूल के वॉशरूम में कक्षा तीन की छात्रा से स्वीपर ने दरिंदगी की है। स्कूल से घर पहुंची बच्ची की आपबीती सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजन स्कूल पहुंचे तो घंटों मामले को दबाने की कोशिश होती रही। लेकिन मासूम के साथ हुई इतनी गंभीर वारदात पर परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगलवाये। आरोपित स्वीपर लहरतारा के अजय कुमार उर्फ सिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शिवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाले परिवार की नौ साल की बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है। रोज की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान दोपहर में बच्ची वॉशरूम में गई तो स्वीपर भी घुस गया। उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। उसके चीखने पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया। डरी सहमी बच्ची ने स्कूल में किसी को कुछ नहीं बताया।

बच्ची घर पहुंची तो कपड़ों में खून लगा देख मां ने पूछातो वह रोने लगी। इसके बाद उसने रोते हुए अपनी मां को बताया कि वह स्कूल में वॉशरूम गई थी।वहीं स्कूल का एक स्वीपर मौजूद था और उसने उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची की आपबीती सुन पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल मां व अन्य परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे। करीब दो घंटे तक स्कूल वालों से तकझक होती रही। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार सिगरा पुलिस के साथ पहुंचे। स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलवाने के बाद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page