Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी का निर्देश – शिकायत निस्तारण में लापरवाही

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 6 मामलों के त्वरित समाधान के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया। अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

Loading...

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के लिए जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता में है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 65 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 14 पुलिस विभाग से और शेष अन्य विभागों से जुड़े हुए थे। समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार सदर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page